← अनुक्रमणिका

केशी

  • (१) एक दानव, कश्यपपत्नी दनुका पुत्र (आदि० ६५ । २३) ।
  • इसीने भगवान् विष्णुके साथ तेरह दिनों तक युद्ध किया था (वन० १३४ । २०) ।
  • इसके द्वारा देवसेनाका अपहरण (वन० २२३ । १९) ।
  • इसका इन्द्रसे पराजित होकर भागना (वन० २२३ । १५) ।
  • (२) एक दैत्य, जो कंसका अनुगामी था । इसके शरीरमें दस हजार हाथियोंका बल था । यह घोड़ेकी ही आकृतिमें रहता था । कंसने श्रीकृष्णको मारने आया था; परंतु स्वयं ही पुरुषोत्तम भगवान् श्रीकृष्णके हाथों मारा गया (सभा० ३८ । पृष्ठ ८०९ कालम १) ।
  • (जिस स्थानपर यह मारा गया, वह वृन्दावनमें आजकल केशीघाटके नामसे विख्यात है) ।
  • श्रीकृष्णने केशीको धर्मपूर्वक मारा था, यह उन्होंने शपथपूर्वक घोषित किया है (आश्व० ६९ । २३) ।
  • इनके द्वारा केशिवधकी चर्चा (मौसल० ६ । १०) ।

  • The Mahābhārata project aims to provide authentic texts from ancient Mahābhārata Sanskrit texts and commentaries to preserve our heritage for our future generation. We welcome views from all to make the content authentic and error free. Contribution both financial and resources are welcome. For feedback or information please write to us at : secretary@sanatanasampatti.in