← अनुक्रमणिका

तुम्बुरु

  • (१) एक देवगन्धर्व, जो कश्यप और प्राधाके पुत्र थे ( आदि० ६५ । ५१ ) ।
  • अर्जुनके जन्मोत्सवपर इनका संगीत हुआ था ( आदि० १२२ । ५४ ) ।
  • ये इन्द्रकी सभामें विराजमान होते हैं ( सभा० ७ । १४ ) ।
  • कुबेरकी सभामें भी प्रधान गन्धर्व हैं ( सभा० १० । २६ ) ।
  • इन्होंने युधिष्ठिरको सौ घोड़े भेंट किये थे ( सभा० ५२ । २४ ) ।
  • इन्द्रलोकमें अर्जुनके स्वागतके समय ये भी थे ( वन० ४३ । १४ ) ।
  • पर्वसन्धिके समय गन्धमादन पर्वतपर कुबेरकी सेवामें उपस्थित हुए तुम्बुरुके सामगानका स्वर सुनायी पड़ता है ( वन० १५९ । २९ ) ।
  • गोग्रहणके अवसरपर कौरवोंके साथ अर्जुनका युद्ध देखनेके लिये ये स्वयं भी आये थे ( विराट० ५६ । १२ ) ।
  • युधिष्ठिरके अश्वमेधमें भी ये पधारे थे ( आश्व० ८८ । ३९ ) ।
  • (२) एक प्राचीन ऋषि, जो शरशय्या-पर पड़े हुए भीष्मजीको देखने गये थे ( शान्ति० ४७ । ८ ) ।

  • The Mahābhārata project aims to provide authentic texts from ancient Mahābhārata Sanskrit texts and commentaries to preserve our heritage for our future generation. We welcome views from all to make the content authentic and error free. Contribution both financial and resources are welcome. For feedback or information please write to us at : secretary@sanatanasampatti.in