← अनुक्रमणिका

निमि

  • (१) एक प्राचीन राजा, विदेह देशके अधिपति ( आदि० ११ । २३४ ) ।
  • ये यमराजकी सभामें रहकर सूर्यपुत्र यमकी उपासना करते हैं ( सभा० ८ । १९ ) ।
  • इनके द्वारा ब्राह्मणको राज्य दान ( वन० २३४ । २६ ) ।
  • इन्होंने जीवनमें कभी मांस नहीं खाया था ( अनु० ११५ । ६५ ) ।
  • (२) अत्रिकुलमें उत्पन्न एक ऋषि, जो दत्तात्रेयके पुत्र थे ( अनु० १३० । १५ ) ।
  • इन्होंने अपने पुत्र श्रीमान्‌को पिण्डदान दिया ( अनु० ११ । १४-१५ ) ।
  • इनके द्वारा स्मरण करनेपर इनके समक्ष वंशप्रवर्तक अत्रिमुनिका प्रकट होना ( अनु० ११ । १८ ) ।
  • (३) विदर्भराजके पुत्र, जिन्होंने महात्मा अगस्त्यको अपनी कन्याका दान करके स्वर्गलोक प्राप्त किया था ( अनु० १३० । ११ ) !

  • The Mahābhārata project aims to provide authentic texts from ancient Mahābhārata Sanskrit texts and commentaries to preserve our heritage for our future generation. We welcome views from all to make the content authentic and error free. Contribution both financial and resources are welcome. For feedback or information please write to us at : secretary@sanatanasampatti.in