← अनुक्रमणिका

महेन्द्र

  • एक पर्वत, यहाँ परशुरामजीका निवास था । क्षत्रिय-संहार करके उन्होंने यहाँ तपस्या की थी ( आदि० ६४ । ४; आदि० १२९ । ५३ ) ।
  • पाण्डुपुत्र अर्जुन यहाँ गये थे ( आदि० २१७ । १३ ) ।
  • यह कुबेरकी सभामें रहकर उनकी उपासना करता है ( सभा० १० । ३० ) ।
  • इस पर्वतपर जाकर रामतीर्थमें स्नान करनेसे अश्वमेध यज्ञका फल मिलता है ( वन० ८५ । १६ ) ।
  • यहाँ धर्मराजने प्रजापति यज्ञ किया था । यह पूर्व दिशामें स्थित है ( वन० २०६ । २२-२६ ) ।
  • युधिष्ठिर तीर्थयात्रा करते हुए इस पर्वतपर गये थे ( वन० ११४ । ३० ) ।
  • चतुर्दशी तिथिको परशुरामजीने महेन्द्रपर्वतपर पधारकर युधिष्ठिर आदिको दर्शन दिया था ( वन० ११७ । १६ ) ।
  • भारतवर्षके सात कुलपर्वतोंमेंसे एक महेन्द्र पर्वत है ( भीष्म० ९ । ११ ) ।
  • सम्पूर्ण पृथ्वी कश्यपजीको देकर उनकी आज्ञासे परशुरामजी महेन्द्र पर्वतपर रहने लगे ( द्रोण० ७० । २२-२३; वन० ११७ । १४ ) ।

  • The Mahābhārata project aims to provide authentic texts from ancient Mahābhārata Sanskrit texts and commentaries to preserve our heritage for our future generation. We welcome views from all to make the content authentic and error free. Contribution both financial and resources are welcome. For feedback or information please write to us at : secretary@sanatanasampatti.in