← अनुक्रमणिका

मानस

  • (१) वासुकि कुलमें उत्पन्न एक नाग, जो जनमेजयके सर्पसत्रमें दग्ध हो गया ( आदि० ५७ । १६ ) ।
  • (२) धृतराष्ट्रकुलमें उत्पन्न एक नाग, जो जनमेजयके सर्पसत्रमें भस्म हो गया ( आदि० ५७ । १६ ) ।
  • (३) हिमालयपर स्थित एक प्राचीन सरोवर, जहाँ उत्तर-दिग्विजयके अवसरपर अर्जुन पधारे थे ( सभा० २८ । ४ ) ।
  • मानसरोवरके आस-पास निवास करनेवाले साधकोंको युगके पार्वतों तथा पार्वतीसहित इन्द्रानुचर रूप धारण करनेवाले भगवान् शङ्करका प्रत्यक्ष दर्शन होता है । इस सरोवरके तटपर चैत्र मासमें कल्याणकामी याजक अनेक प्रकारके यशोंद्वारा परिवारसहित पिनाकधारी भगवान् शिवकी आराधना करते हैं । इस सरोवरमें श्रद्धापूर्वक स्नान और आचमन करके पापमुक्त हुआ जितेन्द्रिय पुरुष शुभ लोकोंमें जाता है । इस सरोवरका दूसरा नाम उजानक है । यहाँ भगवान् स्कन्द तथा अरुन्धतीसहित महर्षि वसिष्ठने साधना करके सिद्धि और शान्ति प्राप्त की है ( वन० १३० । १४-१७ ) ।
  • महर्षि शरशय्यापर पड़े हुए भीष्मजीको देखनेके लिये आये थे ( भीष्म० ११७ । १८-१९ ) ।
  • यह सरोवर एक पवित्र तीर्थ है ( शान्ति० १५२ । १२-१३ ) ।
  • उपश्रुति देवीने शचीको इसी सरोवरपर कमलवनमें छिपे हुए इन्द्रका दर्शन कराया था । देवताओंने वसिष्ठजीकी शरण ले इस सरोवरके तटपर किसी समय यज्ञ आरम्भ किया था ( अनु० १५५ । १६ ) ।

  • The Mahābhārata project aims to provide authentic texts from ancient Mahābhārata Sanskrit texts and commentaries to preserve our heritage for our future generation. We welcome views from all to make the content authentic and error free. Contribution both financial and resources are welcome. For feedback or information please write to us at : secretary@sanatanasampatti.in