← अनुक्रमणिका

मालिनी

  • (१) कण्व मुनिके आश्रमके समीप बहनेवाली एक नदी ( किसीके मतमें सहारनपुर जिलेकी चूका नदी ही प्राचीन मालिनी है; कुछ विद्वान् हिमालयपर इसकी स्थिति मानते हैं ) ।
  • इसके दोनों तटोंपर कण्व मुनिका आश्रम फैला हुआ था और वह बीचमें बहती थी ( आदि० ७० । २१ ) ।
  • इसीके तटपर शकुन्तलाका जन्म हुआ था ( आदि० ७२ । १० ) ।
  • ( २ ) शिशुकी माता, सप्त शिशुमातृकाओंमेंसे एक ( वन० २२८ । १० ) ।
  • ( ३ ) एक राक्षसकन्या, जो कुबेरकी आज्ञासे महर्षि विश्वावाकी परिचर्यामें तत्पर रहती थी । विश्वावाने इसके गर्भसे विभीषण नामक पुत्रको जन्म दिया था ( वन० २७५ । ३—८ ) ।
  • ( ४ ) अङ्गदेशकी एक समृद्धिशालिनी नगरी, जो जरासंधद्वारा कर्णको दी गयी थी ( शान्ति० ५ । ५ ) ।

  • The Mahābhārata project aims to provide authentic texts from ancient Mahābhārata Sanskrit texts and commentaries to preserve our heritage for our future generation. We welcome views from all to make the content authentic and error free. Contribution both financial and resources are welcome. For feedback or information please write to us at : secretary@sanatanasampatti.in