← अनुक्रमणिका

रोचमान

  • ( १ ) एक क्षत्रिय राजा, जो अश्वग्रीव नामक नामक असुरके उत्पन्न हुए थे ( आदि० ६७ । ६०— ६१ ) ।
  • द्रौपदीके स्वयंवरमें इनका शुभागमन हुआ था ( आदि० १७५ । १० ) ।
  • ( यह भी सम्भव है कि कोई दूसरे रोचमान वहाँ पधारे हों । ) ये अश्वमेध देशके राजा थे, इन्होंने भीमसेनने अपनी दिग्विजयके समय परास्त किया था ( सभा० २९ । ८ ) ।
  • इन्हें ही पाण्डवोंकी ओरसे रणनिमन्त्रण भेजनेका विचार किया गया था ( उद्योग० ४ । १२ ) ।
  • ये पाण्डवपक्षके महारथी वीर थे ( उद्योग० १०२ । ९ ) ।
  • इन्हें ताराओंसे चित्रित अन्तरिक्षके समान चितकबरे घोड़ोंमें युद्धभूमिमें पहुँचाया था ( द्रोण० २० । ४७ ) ।
  • इनका कर्णके साथ युद्ध और उसके द्वारा घायल होना ( कर्ण० ५६ । ४५—४७ ) ।
  • ( प्रकरण उद्देशीय, चेदिदेशीय अथवा किसी अन्य देशके निवासी भी सिद्ध होते हैं । ) इनका कर्णद्वारा वध ( कर्ण० ५६ । ५३ ) ।
  • ( २ ) एक उरगाग्रामो नरेश, जिन्हें अर्जुनने दिग्विजयके समय परास्त किया था ( सभा० २७ । १९ ) ।
  • ( ३ ) ये रोचमान नामके ही दो भाई थे; द्रोणाचार्यद्वारा इनके मारे जानेकी चर्चा ( कर्ण० ६ । २०—२१ ) ।

  • The Mahābhārata project aims to provide authentic texts from ancient Mahābhārata Sanskrit texts and commentaries to preserve our heritage for our future generation. We welcome views from all to make the content authentic and error free. Contribution both financial and resources are welcome. For feedback or information please write to us at : secretary@sanatanasampatti.in