← अनुक्रमणिका

शूर्पारिक

  • एक पश्चिमभारतीय जनपद, जिसे दक्षिण-दिग्विजय के अवसरपर सहदेवने जीता था ( सभा० ३१ । ६३ ) ।
  • यहाँ परशुरामसेवित शूर्पारिक तीर्थ है, उसमें जाकर राम-सीताने स्नान करनेसे मनुष्यको प्रभु सुखकी प्राप्तिकी प्राप्ति होती है ( वन० ८५ । ४३ ) ।
  • इस शूर्पारिक-क्षेत्रमें महात्मा जमदग्निकी वेदी है; वहीं पुनश्चन्द्रा नामक तीर्थविशेष है ( वन० ८८ । १२ ) ।
  • युधिष्ठिरने इस पुण्यमय तीर्थका दर्शन किया ( वन० ११२ । ८ ) ।
  • समुद्रने परशुरामके लिये जगह खाली करके शूर्पारिक देशका निर्माण किया था जिसे अनन्त-भूमि भी कहते हैं ( शान्ति० ४९ । ६६-६७ ) ।
  • शूर्पारिक क्षेत्रके जलमें स्नान करके एक पक्षतक निराहार रहनेवाला मनुष्य दूसरे जन्ममें राजकुमार होता है ( अनु० २५ । ५० ) ।

  • The Mahābhārata project aims to provide authentic texts from ancient Mahābhārata Sanskrit texts and commentaries to preserve our heritage for our future generation. We welcome views from all to make the content authentic and error free. Contribution both financial and resources are welcome. For feedback or information please write to us at : secretary@sanatanasampatti.in