← अनुक्रमणिका

श्वेत

  • (१) एक प्राचीन धर्मनिष्ठ राजर्षि ( आदि० ७१ । २३३ ) ।
  • इन्होंने अपने मरे हुए पुत्रको पुनः जीवित कर दिया था ( शान्ति० १७३ । २८ ) ।
  • इन्होंने कभी मांस नहीं खाया ( अनु० १७५ । ६६ ) ।
  • ये सायंप्रातः स्मरणीय राजर्षि हैं ( अनु० १७० । ५२ ) ।
  • (२) एक राजा, जिनकी गणना भगवान् श्रीकृष्णने भारतवर्षके प्रमुख वीरोंमें की है ( सभा० १४ । ६१ के बाद दा० पाठ ) ।
  • (३) उत्तराखण्डका एक पर्वत, जिसे लाँघकर पाण्डवलोग आगे गये थे ( वन० १३१ । १ ) ।
  • (४) विराटके पुत्र, जो उनकी बड़ी रानी कोसलराजकुमारी सुरथाके गर्भसे उत्पन्न हुए थे ( विराट० ७१ । ५१ के बाद दा० पाठ, पृष्ठ १८९३, कालम २ ) ।
  • (५) ये राजा युधिष्ठिरके राजसूय यज्ञमें आये थे और शिशुपालने इनके नामका उल्लेख किया था ( सभा० ४४ । २० ) ।
  • इनका विचित्र पराक्रम ( भीष्म० ४० । ४४—६२ ) ।
  • भीष्मके साथ इनका अद्भुत युद्ध और उनके द्वारा इनका वध ( भीष्म० ४८ अध्याय ) ।
  • (६) एक वर्षका नाम । नीलवर्षसे उत्तर श्वेत वर्ष है और उससे उत्तर हिरण्यक वर्ष है ( भीष्म० ६ । १३ ) ।
  • (७) स्कन्दका एक सैनिक ( शल्य० ४५ । ६४ ) ।

  • The Mahābhārata project aims to provide authentic texts from ancient Mahābhārata Sanskrit texts and commentaries to preserve our heritage for our future generation. We welcome views from all to make the content authentic and error free. Contribution both financial and resources are welcome. For feedback or information please write to us at : secretary@sanatanasampatti.in