← अनुक्रमणिका

सिन्धु

  • (१) एक महानद, जिसके तटवर्ती निकुञ्जमें शत्रुओसे पराजित राजा संवरणने आश्रय लिया था ( आदि० ९४ । ४० ) ।
  • ( यह पंजाबके पश्चिम भागमें है ) ।
  • यह वरुणकी सप्तमी रुद्रकी उपासना करता है ( सभा० ९ । १९ ) ।
  • इसे मार्कण्डेयजीने भगवान् वाल्मीकुन्दके उदरमें देखा था ( वन० १९८ । १०३ ) ।
  • यह अग्निकी उत्पत्तिका स्थान है ( वन० २२२ । २२ ) ।
  • गङ्गाकी सात धाराओंमेंसे एक है ( भीष्म० ६ । ४८ ) ।
  • इस पवित्र नदका जल भारतवासी पीते हैं ( भीष्म० ९ । २१ ) ।
  • इस महानदमें स्नान करके शालिवान् पुरुष मृत्युके पश्चात् स्वर्गमें जाता है ( अनु० २५ । ८ ) ।
  • स्त्रीधर्मका वर्णन करते समय अन्य नदियोंके साथ इसका भी शिव-पार्वतीके समीप आगमन हुआ था ( अनु० १४६ । १८ ) ।
  • यह सायंकालमें सरणीय नद है ( अनु० १६५ । १९ ) ।
  • (२) एक जनपद, जिसका स्वामी जयद्रथ था, वह द्रौपदीके स्वयंवरमें आया था ( आदि० १८४ । २९ ) ।
  • एक बार सिन्धुदेशका राजा जयद्रथ शाल्व देशमें विवाहका इच्छासे जाते हुए पाण्डवोंके आश्रमके पास जा पहुँचा था ( वन० २६४ । ६-७; वन० २६७ । १७-१९ ) ।

  • The Mahābhārata project aims to provide authentic texts from ancient Mahābhārata Sanskrit texts and commentaries to preserve our heritage for our future generation. We welcome views from all to make the content authentic and error free. Contribution both financial and resources are welcome. For feedback or information please write to us at : secretary@sanatanasampatti.in