← अनुक्रमणिका

सुदक्षिण

  • ( १ ) काम्बोज देश ( काबुल ) के राजा या राजकुमार, जो द्रौपदीके स्वयंवरमें पधारे थे ( आदि० १८५ । १९ ) ।
  • ये एक अक्षौहिणी सेनाके साथ दुर्योधनकी सहायताके लिये आये थे ( उद्योग० १९ । २१ ) ।
  • इन्हें एक रथी वीर माना गया था ( उद्योग० १६६ । १ ) ।
  • प्रथम दिनके संग्राममें श्रुतकर्माके साथ इनका द्वन्द्वयुद्ध ( भीष्म० ४५ । ६६-६८ ) ।
  • अभिमन्युके साथ इनका द्वन्द्वयुद्ध ( भीष्म० ११० । १५; भीष्म० १११ । १८-२१ ) ।
  • अर्जुनके साथ युद्ध और उनके द्वारा इनका वध ( द्रोण० ७२ । ६१-७१ ) ।
  • इनके छोटे भाईने भी अर्जुनपर धावा किया और यह उनके हाथसे मारा गया ( कर्ण० ५६ । ११०-१११ ) ।
  • ( २ ) पाण्डवपक्षका योद्धा; जिसे द्रोणाचार्यने आहत करके रथकी बैठकसे नीचे गिरा दिया था ( द्रोण० २९ । ५६ ) ।

  • The Mahābhārata project aims to provide authentic texts from ancient Mahābhārata Sanskrit texts and commentaries to preserve our heritage for our future generation. We welcome views from all to make the content authentic and error free. Contribution both financial and resources are welcome. For feedback or information please write to us at : secretary@sanatanasampatti.in