← अनुक्रमणिका

सुदर्शना

  • (१) एक नरेश, जो राजा नग्नजित्‌द्वारा बन्दी बनाये गये थे। भगवान्‌ श्रीकृष्णने नग्नजित्‌के समस्त पुत्रोंको पराजित करके इन्हें बन्धनमुक्त किया था ( उद्योग० १२ । ७५ ) ।
  • (४) एक द्वीप; ( जो जम्बूद्वीपका ही नामान्तर है ) ।
  • संजयद्वारा धृतराष्ट्रसे इसका वर्णन ( भीष्म० ६ । १२ से ६ अध्यायतक ) ।
  • (५) जम्बूद्वीपके जामुन वृक्षका नाम, इस वृक्षकी ऊँचाई ग्यारह हजार योजन है। इसके फलोंकी लम्बाई ढाई हजार अरनि मानी गयी है ( भीष्म० ७ । १९-२२ ) ।
  • (६) कौरवपक्षका एक राजा, जो सात्यकिद्वारा मारा गया था ( द्रोण० ११४ । ७५ ) ।
  • (७) मालवनरेश, पाण्डवपक्षका एक योद्धा; अश्वत्थामाद्वारा इसका वध ( द्रोण० २०० । ७३-७३ ) ।
  • (८) धृतराष्ट्रका एक पुत्र, जिसने भीमसेनपर आक्रमण किया और फिर उन्हींके द्वारा मारा गया ( शल्य० ४६ । १० ) ।
  • (९) अग्निदेवके पुत्र, जो सत्यवादी थे। इनकी माता इक्ष्वाकुवंशी दुर्योधनकी पुत्री सुदर्शना थी ( अनु० २ । ३०-३१ ) ।
  • महाराज ओघवान्‌की पुत्री ओघवतीके साथ इनका विवाह ( अनु० २ । ३०-३१ ) ।
  • अतिबलकासरा मृग आदिरपर इनकी विजय ( अनु० २ । ४०-४१ ) ।
  • माहिष्मती-नरेश नील ( या दुर्योधन ) की अनुपम सुन्दरी पुत्री, जो प्रतिदिन पिताके अग्निहोत्र-गृहमें अग्नि को प्रज्वलित करनेके लिये उपस्थित होती थी ( सभा० ३१ । २८ ) ।
  • इसके ऊपर अग्निदेवकी आसक्ति ( सभा० ३१ । ३०-३१ ) ।
  • पिताद्वारा इसका अग्निदेवकी सेवामें समर्पण ( सभा० ३१ । ३३ ) ।
  • यह राजा दुर्योधन ( नील ) द्वारा नर्मदा नदीके गर्भमें उत्पन्न हुई थी। इसका अग्निदेवके साथ विवाह ( अनु० २ । ३४ ) ।
  • अग्निके द्वारा इसे सुदर्शन नामक पुत्रकी प्राप्ति ( अनु० २ । ३६ ) ।

  • The Mahābhārata project aims to provide authentic texts from ancient Mahābhārata Sanskrit texts and commentaries to preserve our heritage for our future generation. We welcome views from all to make the content authentic and error free. Contribution both financial and resources are welcome. For feedback or information please write to us at : secretary@sanatanasampatti.in