← अनुक्रमणिका

काशि

  • (१) एक भारतीय जनपद (वर्तमान काशीराज्य तथा वाराणसीमण्डल) ।
  • जिसपर पाण्डुने विजय प्राप्त की थी (आदि० ११३ । २९; भीष्म० ९ । ५२) ।
  • भीमसेनने काशीमें इस देशके राजाकी कन्या बलन्धराके साथ ब्याह किया (आदि० ११५ । ७७) ।
  • भीमसेनने इस देशको जीतकर अपने वशमें किया था (उद्योग० ५० । ११) ।
  • सहदेवने भी काशिदेशपर विजय पायी थी (उद्योग० ३० । २९) ।
  • इस काशिदेशके महारथी राजा वाराणसीमें रहते थे और पाण्डवपक्षके योद्धा थे (उद्योग० ५० । ४१; उद्योग० १९६ । २) ।
  • अर्जुनने भी इस देशको जीतकर अपने वशमें किया था (आदि० १२२ । ४०) ।
  • श्रीकृष्णने इस देशको जीता था (द्रोण० ११ । १५) ।
  • कर्णने दुर्योधनके लिये इस देशको वशमें किया था (कर्ण० ८ । १९) ।
  • काशिदेशपर हर्यश्व राजा सुदेव, फिर दिवोदास (अनु० ३० । १२-१५; उद्योग० ११७ । १) ।
  • फिर वृषदर्भ उशीनर भी कभी वहाँके राजा हुए थे (अनु० ३२ । १) ।
  • अम्बा-स्वयंवरके अवसरपर भीष्मने इस देशको जीता था (अनु० ४४ । ३८) ।
  • युधिष्ठिरके अश्वमेधका घोड़ा इस देशमें गया था (आश्व० ८३ । ४) ।
  • (२) काशीराज्य अथवा जनपदमें रहनेवाले लोग। काशिराज और काशिप्रदेशके योद्धा युधिष्ठिरकी सेनामें थे तथा भीष्मद्वारा मारे और घायल किये गये (भीष्म० १०६ । १८-२०) ।

  • The Mahābhārata project aims to provide authentic texts from ancient Mahābhārata Sanskrit texts and commentaries to preserve our heritage for our future generation. We welcome views from all to make the content authentic and error free. Contribution both financial and resources are welcome. For feedback or information please write to us at : secretary@sanatanasampatti.in