← अनुक्रमणिका

किंपुरुष

  • (१) धवलगिरिसे आगे हिमालयके उत्तर भागमें विद्यमान एक देश, जो द्रुमपुत्रसे सुरक्षित था । इसे अर्जुनने जीता था (सभा० २८ । १-२) ।
  • (२) एक जाति, जो पुलहकी संतान है (आदि० ६६ । ८) ।
  • किंपुरुषोंने समुद्रमंथनका अद्भुत दृश्य देखनेके लिये अगस्त्यजीका अनुसरण किया था (वन० १०४ । २९) ।
  • कुबेरके क्रीडास्थल रूप सरोवरकी रक्षामें किंपुरुष भी तत्पर रहते थे (वन० १५३ । ९) ।
  • कुबेर लंका छोड़कर किंपुरुषोंके साथ गन्धमादनपर आकर रहने लगे (वन० १५३ । २२) ।
  • ये दक्षप्रजापतिकी संतति हैं (शान्ति० २०७ । २४) ।
  • युधिष्ठिरके अश्वमेधयज्ञमें किंपुरुष भी थे (आश्व० ८८ । ३०) ।
  • (३) जम्बूद्वीपका एक खण्ड, जिसे किंपुरुषवर्ष एवं हैमवत भी कहते हैं । शुक्रदेवजी इसे लाँघकर भारतवर्षमें पहुँचे थे (शान्ति० ३२५ । १३-१४) ।

  • The Mahābhārata project aims to provide authentic texts from ancient Mahābhārata Sanskrit texts and commentaries to preserve our heritage for our future generation. We welcome views from all to make the content authentic and error free. Contribution both financial and resources are welcome. For feedback or information please write to us at : secretary@sanatanasampatti.in